बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आयुष्मान नुशरत भरुचा स्टारर फिल्म ने 4 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है। कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शको का भरपूर प्यार मिल रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट ट्रेन आदर्श ने ड्रीम गर्ल के आंकड़े साझा करते हुए लिखा - फिल्म को सफलता मिल रही है। चौथे दिन कमाई में थोड़ी बहुत गिरावट आई है। शुक्रवार को फिल्म ने 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42 , रविवार को 18 .10 करोड़ और सोमवार को फिल्म ने 7.43 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में ड्रीम गर्ल ने कुल 52 करोड़ कमा लिए है।
दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की छिछोरे 100 करोड़ पर करने से बस कुछ कदम दूर है। दूसरे सोमवार भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार है। ट्रेन आदर्श का कहना है की फिल्म की कमाई की रफ़्तार थमने नहीं वाली है। मूवी का कुल कलेक्शन 98 .08 करोड़ है।
Mon, 23 Sep 2019 एक बार मस्जिद हो गई तो हमेशा मस्जिद ही रहेगी : राजीव धवन
Sat, 02 Nov 2019 फर्जी आरोपों के खिलाफ अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी
Tue, 26 Nov 2019 बजवा के सेवा विस्तार पर रोक : पाकिस्तान SC